Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 26 जनवरी से एक माह चलेगा विशेष सफाई अभियान
  • अल्मोड़ा

26 जनवरी से एक माह चलेगा विशेष सफाई अभियान

RNS INDIA NEWS 24/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में 26 जनवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक एक माह का विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा, ताकि स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण केशव नंदन तिवारी को अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों तथा नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत और छावनी परिषद क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। साथ ही अभियान की फोटोग्राफी कराकर उसे कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी विकास विभाग, पंचायती राज विभाग और ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, छावनी परिषद, जिला पंचायत में अभियान की जिम्मेदारी संबंधित नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, उपजिलाधिकारी, मुख्य अधिशासी अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी और परियोजना प्रबंधक स्वजल की रहेगी। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अभियान को तय अवधि में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि रोकथाम को लेकर डीएम की बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
Next: जगदगुरु शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

IMG-20260624-WA0000_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.