Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पांच दशक बाद खोले गए बाड़ाहाट स्थित दत्तात्रेय मंदिर के दरवाजे
  • उत्तरकाशी

पांच दशक बाद खोले गए बाड़ाहाट स्थित दत्तात्रेय मंदिर के दरवाजे

RNS INDIA NEWS 23/01/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  भैरव चौक स्थित दत्तात्रेय मंदिर का दरवाजा बाड़ाहाट के आराध्य कंडार देवता की देवडोली के सानिध्य में वसंत पंचमी पर करीब पांच दशक बाद विधिविधान के साथ खोला गया था। पुजारी पुरी परिवार और स्थानीय लोगों की ओर से दीया जलाकर वहां पर दोबारा पूजा करने का संकल्प लिया गया। साथ ही जल्द ही इसके जीर्णोद्धार के लिए समिति का निर्माण कर कार्य शुरू करवाया जाएगा। बाड़ाहाट क्षेत्र में करीब 13वीं सदी में हाड़ी और पहाड़ी शैली में बना दत्तात्रेय मंदिर पर करीब पांच दशक से ताला लगा हुआ था। वर्ष 1950 में मंदिर से दत्तात्रेय की मूर्ति चोरी हो गई थी। उसके बाद कुछ वर्षों तक वहां पर घुमक्कड़ी साधु निवास करते थे। मंदिर के संरक्षण को देखते हुए वहां पर ताला लगा दिया गया था। करीब पांच और छह दशक से मंदिर अपने जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा था। क्योंकि इसके पास मंदिर शृंखला में शामिल परशुराम, चमाला की चौरी, अन्नपूर्णा मंदिर का जीर्णोद्धार हो चुका है। सभासद अमेरिकन पुरी ने बताया कि पुजारी पुरी परिवार के लोगों और स्थानीय निवासियों ने आपसी सहमति पर इसके दरवाजे खोलने पर विचार किया गया। इसके बाद बाड़ाहाट के आराध्य कंडार देवता से इस संबंध में अनुमति ली गई तो उन्होंने वसंत पंचमी पर मंदिर के दरवाजे खोलने के आदेश दिए। इसलिए शुक्रवार को देव डोली के सानिध्य में मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे खोलकर वहां पर दीपक जलाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर का इतिहास राहुल सांकृत्यायन की यात्रा संस्मरण सहित कई इतिहास की किताबों में मिलता है कि यह 13वीं और 14वीं शताब्दी में बनाया गया मंदिर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश-बर्फबारी के चलते अल्मोड़ा में 24 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Next: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.