Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाइक फिसलकर सिंचाई गूल में गिरने से पूर्व दर्जामंत्री के बेटे की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

बाइक फिसलकर सिंचाई गूल में गिरने से पूर्व दर्जामंत्री के बेटे की मौत

परिजनों के अनुसार महेंद्र सिंह खेती-किसानी करता था।
RNS INDIA NEWS 20/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर (आरएनएस)। गूलरभोज क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे गहराई में बनी सिंचाई गूल में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोपा लाल सिंह निवासी महेंद्र सिंह (40) के रूप में हुई है। बताया गया कि बाइक फिसलने से वह गूल में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों के अनुसार महेंद्र सिंह खेती-किसानी करता था और पूर्व दर्जाधारी प्रेम सिंह का पुत्र था। सोमवार शाम वह बाजपुर स्थित ससुराल से बच्चों को घर लेकर आया था। इसके कुछ देर बाद वह वार्ड छह में एक मित्र के यहां जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर बाइक से घर से निकला। रात करीब दस बजे तक घर न पहुंचने पर पत्नी विनीता ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

मंगलवार सुबह घर के पास सड़क की ढलान के नीचे स्थानीय ग्रामीणों ने सिंचाई गूल में बाइक के नीचे एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त महेंद्र सिंह के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी डीएस बिष्ट मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार आशंका है कि महेंद्र गूल में फंस गया था और ऊपर बाइक पड़ी रहने से वह बाहर नहीं निकल सका। रातभर उसी हालत में पड़े रहने और ठंड के प्रभाव से उसकी मौत होने की संभावना जताई गई है। महेंद्र सिंह के निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीनापानी खेल मैदान के विस्तार और विकास की योजना, डीएम ने किया निरीक्षण
Next: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर ‘भारतीय ज्ञान परम्परा एवम् भारतीय ज्ञान प्रणाली’ पुस्तक का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.