Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गणतंत्र दिवस तथा यूसीसी स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
  • ऊधम सिंह नगर

गणतंत्र दिवस तथा यूसीसी स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 20/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में गणतंत्र दिवस तथा 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्थापना दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 25 व 26 जनवरी को सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक सभी राजकीय भवनों को कम वोल्टेज बल्बों व एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा। 26 जनवरी को सुबह 9:30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा, जहां पूर्वान्ह 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। एडीएम ने एसडीएम को तहसील स्तर पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाने एवं विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी को क्रॉस कंट्री रेस आयोजित कराने तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में निबंध, पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को जिले की सभी तहसीलों व नगर निकायों में समान नागरिक संहिता स्थापना दिवस भी भव्यता से मनाया जाएगा। यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास व पुलिस विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर यूसीसी पंजीकरण के साथ ही फीडबैक फार्म भरवाए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों में यूसीसी विषय पर भाषण व निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में एडीएम कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम मनीष बिष्ट, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत सहित वर्चुअल माध्यम से उप जिलाधिकारी, शिक्षा अधिकारी एवं नगर निकाय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने दिलाई यातायात नियमों की शपथ
Next: प्रतिबंधित चीनी मांझा रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.