Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस चेकिंग में दो तस्कर गिरफ्तार, 6.44 लाख की स्मैक बरामद
  • अल्मोड़ा

पुलिस चेकिंग में दो तस्कर गिरफ्तार, 6.44 लाख की स्मैक बरामद

RNS INDIA NEWS 19/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-19 at 13.54.51_11zon

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 21.49 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.44 लाख रुपये बताई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय तथा प्रभारी निरीक्षक एसओजी भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में रविवार रात लोधिया के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से अवैध स्मैक बरामद होने पर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक मेहता उर्फ झनका (27) पुत्र मोहन सिंह, निवासी गंगोला मोहल्ला बांस गली अल्मोड़ा और हर्षित भण्डारी उर्फ हन्नी (28) पुत्र नीरज भण्डारी, निवासी थपलिया बद्रेश्वर वार्ड अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दीपक मेहता उर्फ झनका के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में भी एक मामला दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल सुन्दर लाल, राजेश भट्ट, हरीश प्रसाद, राकेश भट्ट, चन्दन सिंह नेगी और गणेश पाण्डे शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 जनवरी
Next: नर्सिंग बेरोजगारों का सीएम आवास कूच रोका, हिरासत में लिए गए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.