Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
  • देहरादून

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

RNS INDIA NEWS 18/01/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  मौनी अमावस्या पर तीर्थनगरी के लोगों में उत्साह देखने को मिला। ऋषिकेश के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओ ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ पितरों की आत्मशांति के लिए तर्पण और दान भी किया। रविवार को मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, दत्तात्रेय घाट, रामानंद घाट, नाव घाट, साईं घाट, मुनिकीरेती स्थित दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, स्वर्गाश्रम स्थित रामझुला घाट, सीता घाट, परमार्थ निकेतन घाट आदि जगहों पर रविवार तड़के से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद अपने पितरों को तर्पण दिया। तत्पश्चात गंगा घाटों पर पहुंचे भिक्षुकों का दान देकर पुण्य कमाया। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि मौनी अमावस्या पर पितरों की आत्मशांति और तर्पण को पुण्यकारी माना गया है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। सुरक्षा के लिए घाटों पर तैनात रही पुलिस मौनी अमावस्या पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तमाम गंगा घाटों पर पुलिस बल तैनात दिखा। त्रिवेणी घाट, दत्तात्रेय घाट, रामानंद घाट, नाव घाट, साईं घाट, दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, रामझुला घाट, सीता घाट, परमार्थ निकेतन घाट आदि जगहों पर पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध लोगों पर नजर रही। वहीं किसी प्रकार की अनहोनी से बचाव के लिए जल पुलिस के जवान भी लाइफ जैकेट पहनकर तैनात रहे। गंगा घाट जाने वाले मार्गों पर रहा जाम मौनी अमावस्या पर ऋषिकेश में स्थानीय लोगों के अलावा रानीपोखरी, देहरादून, रायवाला सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं भी पहुंचे। जिससे तमाम गंगा घाट जाने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। त्रिवेणी घाट जाने वाले घाट रोड पर वाहनों की नो एंट्री रही। जबकि त्रिवेणी घाट की ओर जाने वाले मायाकुंड वाले मार्ग पर वाहनों का जाम दोपहर बाद तक भी बना रहा। इसी प्रकार मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम में भी जाम की स्थिति दिखी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 जनवरी
Next: 20 और 21 फरवरी को होगा महिला होली उत्सव, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.