Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वेतन विसंगति, प्रमोशन समेत कई मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी
  • देहरादून

वेतन विसंगति, प्रमोशन समेत कई मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 17/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के तृतीय दिवस के अंतर्गत दून में जन-जागरण एवं गेट मीटिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कर्मचारियों ने वेतन विसंगति, प्रमोशन समेत कई मांगों के पूरा नहीं होने पर रोष जताया। शनिवार को आंदोलन की शुरुआत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) से की गई। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के संरक्षक चौधरी ओमवीर सिंह ने की। परिषद के संरक्षक ठाकुर शेर सिंह एवं नंदकिशोर त्रिपाठी ने आंदोलन की रूपरेखा को सही समय पर उठाया गया कदम बताया। कहा कि वेतन विसंगति, प्रमोशन समेत कई मांगें अटकी हैं। कर्मचारियों की जायज मांगें शीघ्र पूरी हों। परिषद के उपाध्यक्ष संदीप पांडे ने बताया कि गोल्डन कार्ड को लेकर मांगें पूरी होनी चाहिए। विभागों का ढांचा पुनर्गठन जरूरी है। आंदोलन पूरे प्रदेश में पूर्ण गति से संचालित हो रहा है तथा सभी कर्मचारियों को इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) के धर्मेश डोभाल, आशा भंडारी, सुनीता, निशा, कल्पना, अर्चना एवं यशपाल ने विभागीय समस्याओं को उठाया। गेट मीटिंग का संचालन आईटीआई संघ के प्रदेश महामंत्री एवं परिषद के कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान ने किया। गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश डबराल ने कहा कि जन-जागरण अभियान में सभी साथियों को सहयोग करना चाहिए।उत्तराखंड अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ (पशुपालन विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुशवाहा ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता हर्ष डी जोशी,अर्थ एवं सांख्यिकी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने बताया कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए।

19 जनवरी को गेट मीटिंग एमकेपी कॉलेज में होगी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने बताया कि19 जनवरी को गेट मीटिंग कार्यक्रम एमकेपी कॉलेज देहरादून एवं उसके आसपास स्थित विभागों में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी संदीप, धर्मपाल, विक्रांत, गंभीर एवं आकाशदीप सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
Next: राशिफल 18 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.