Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धौलादेवी और द्वाराहाट में लगे बहुउद्देशीय शिविर, 2403 लोग हुए लाभान्वित
  • अल्मोड़ा

धौलादेवी और द्वाराहाट में लगे बहुउद्देशीय शिविर, 2403 लोग हुए लाभान्वित

RNS INDIA NEWS 17/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को विकासखंड धौलादेवी की न्याय पंचायत अंडोली में राजकीय इंटर कॉलेज गरुडाबाज परिसर और द्वाराहाट विकासखंड की न्याय पंचायत छतैणा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के जरिए विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया गया और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा, पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, विद्युत और पेयजल सहित अनेक विभागों ने स्टॉल लगाकर सेवाएं दीं। अंडोली शिविर में 1389 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया, जबकि छतैणा शिविर में 1014 लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया। दोनों शिविरों के माध्यम से कुल 2403 लोगों को लाभ मिला। शिविरों में कई लोगों के आधार कार्ड और ई-श्रम कार्ड बनाए गए। कुछ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई, जबकि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से कई लोगों को सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। अंडोली शिविर में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और छतैणा शिविर में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने शिविरों में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से पात्र लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं से जोड़ने को कहा। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का नियमित अनुश्रवण किया जाएगा, ताकि लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंदों तक पहुंच सके। शिविरों में योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई गई। अधिकारियों ने स्टॉलों पर आने वाले लोगों का विवरण सुरक्षित रखने और आगे संपर्क कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले पेयजल से संबंधित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अनियमितताओं, भेदभाव पर आंदोलन को चेताया
Next: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, दवाओं के लिए सैंपल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.