Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज में तीन साल की बच्ची के गले से निकाला सिक्का
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज में तीन साल की बच्ची के गले से निकाला सिक्का

RNS INDIA NEWS 16/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। सोमेश्वर क्षेत्र की तीन वर्षीय बच्ची ने खेलते समय गलती से सिक्का निगल लिया, जिसके बाद उसे सांस लेने और निगलने में परेशानी होने लगी। परिजन आनन-फानन में बच्ची को मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा लेकर पहुंचे, जहां ईएनटी विभाग में ईसोफैगोस्कोपी प्रक्रिया के जरिए सिक्के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्ची की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है और उसे निगरानी में पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में रखा गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम सोमेश्वर निवासी मोहन राम की तीन वर्षीय पुत्री संध्या ने खेलते समय सिक्का निगल लिया था। परेशानी बढ़ने पर परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए बच्ची को उच्च उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा रेफर कर दिया। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर बच्ची के गले का दोबारा एक्स-रे कराया गया। जांच में सामने आया कि सिक्का क्रिकोफैरिनक्स के पास फंसा हुआ है, जिसे छोटे बच्चों के लिए जोखिमपूर्ण स्थिति माना जाता है। इसके बाद इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर को अलर्ट किया गया और प्री-एनेस्थेटिक जांच पूरी कर बच्ची को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया गया। चिकित्सकों ने बच्ची को बेहोश कर नली डालने के बाद ईसोफैगोस्कोपी के जरिए पूरी सावधानी से सिक्का बाहर निकाल लिया। ट्यूब हटाने के बाद बच्ची की स्थिति संतोषजनक पाई गई। यह प्रक्रिया ईएनटी विभाग के सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर रोहित नेगी ने की। समय पर उपचार और मेडिकल टीम की सतर्कता से बच्ची को सुरक्षित बचाया जा सका।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं करने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
Next: महिला पर दो गुलदारों ने किया हमला, गांव में दहशत; पिंजरा लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.