Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं करने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
  • अल्मोड़ा

शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं करने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

RNS INDIA NEWS 16/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। उप जिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज ने बताया कि सरकार के जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत चौखुटिया में आयोजित शिविर में दिए गए आदेशों का समय पर अनुपालन न होने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अपर सचिव मुख्यमंत्री जगदीश चंद्र कांडपाल ने संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। बताया गया कि न्याय पंचायत गनाई, चौखुटिया में बीती 31 दिसंबर को आयोजित शिविर में अपर सचिव मुख्यमंत्री जगदीश चंद्र कांडपाल मौजूद रहे थे और उनकी अध्यक्षता में जन समस्याएं सुनी गई थीं। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन से जुड़ी पेयजल आपूर्ति को लेकर तीन प्रमुख शिकायतें दर्ज कराई थीं। इनमें ग्राम सभा खजूरानी, पाखखरक, चनौला और मल्ला गाजर गांवों में पेयजल आपूर्ति, ग्राम सभा चौड़खाट-खीड़ा में चैम्बर निर्माण और जलापूर्ति, तथा ग्राम सभा आदिग्राम कनौडिया में पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने से संबंधित मामले शामिल थे। शिविर में मौजूद कनिष्ठ अभियंता ने इन शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। इस पर अपर सचिव मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कनिष्ठ अभियंता द्वारा समय पर आदेशों का पालन न करने को गंभीरता से लिया है। इसके बाद पेयजल निगम के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीबी जी राम जी को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
Next: मेडिकल कॉलेज में तीन साल की बच्ची के गले से निकाला सिक्का

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.