Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विक्रम और ड्राइवरों का सत्यापन अभियान शुरू
  • देहरादून

विक्रम और ड्राइवरों का सत्यापन अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 15/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित इस अभियान के पहले दिन 142 विक्रम वाहनों और उनके ड्राइवरों का सत्यापन किया गया। मौके पर जारी हुए आईडी कार्ड और स्टीकर सत्यापन की यह प्रक्रिया आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, टीटीओ प्रज्ञा पंत और आरआई अनिल यादव के साथ पुलिस विभाग की मौजूदगी में संपन्न हुई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने एक-एक विक्रम की भौतिक जांच की और ड्राइवरों के दस्तावेजों को परखा। जांच में सही पाए जाने पर ड्राइवरों को परिचय पत्र जारी किए गए और संबंधित विक्रम पर सत्यापित स्टीकर लगाए गए। अनफिट वाहनों पर सख्ती जांच के दौरान पांच विक्रम अनफिट पाए गए, जिन्हें मौके से वापस लौटा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों का सत्यापन तभी किया जाएगा जब इनमें पाई गई कमियों को दूर कर लिया जाएगा। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि शहर में कुल 514 विक्रम संचालित होते हैं, जिनमें से सभी का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाएगा। इससे चालकों के रिकॉर्ड अपडेट होंगे और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार होगा। यूनियन का सहयोग विक्रम जन कल्याण समिति के सचिव संजय अरोड़ा ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यूनियन इस प्रक्रिया में विभाग का पूरा सहयोग कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा माह के तहत चौखुटिया और सोमेश्वर में निकाली जागरूकता बाइक रैली
Next: उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.