Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • व्यक्ति की गोली मारकर हुई हत्या, पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार
  • देहरादून

व्यक्ति की गोली मारकर हुई हत्या, पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

विकासनगर। देहरादून जनपद के तहसील चकराता के ग्राम मशक निवासी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर नायब तहसीलदार ने एक नामजद आरोपित और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पुत्र परशुराम पुत्र स्व. मदी ने तहरीर देकर बताया कि 10 जनवरी 2026 की शाम करीब चार बजे उसके पिता मदी पुत्र केसरु सायं खरोड़ा से छानी कुमरावा की ओर लौट रहे थे। इस दौरान वह मोबाइल फोन पर अपनी पुत्री अनीता से बात कर रहे थे। रास्ते में थकान के चलते वह बैठ गए।
आरोप है कि उसी समय ग्राम हरटाड़ निवासी नीता राम मौके पर पहुंचा और बंदूक से मदी पर फायरिंग कर दी। पहली गोली उनके पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली सीने में जा लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार को घटना की वास्तविक जानकारी न होने के कारण शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर परशुराम ने नायब तहसीलदार को तहरीर दी, जिसके आधार पर एक आरोपित को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जसपुर क्षेत्र के सहायक अध्यापक को किया निलंबित
Next: जिलाधिकारी ने नंदा देवी मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.