Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली, वीआईपी के नाम का खुलासा करे सरकार
  • देहरादून

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली, वीआईपी के नाम का खुलासा करे सरकार

RNS INDIA NEWS 09/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा करने मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया। शुक्रवार को युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से एस्लेहॉल चौक तक भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली और एस्लेहॉल चौक पर पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्व भाजपा विधायक और महिला की बातचीत में वीआईपी का नाम उजागर किया गया है लेकिन इसके बाद भी वीआईपी पर कार्रवाईनहीं हो रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने विधायक के इशारे पर बुल्डोजर चलाने का आरोप लगाया गया है। कहा कि भाजपा की राज्य सरकार सीबीआई जांच को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देवभूमि में सबसे जघन्य हत्याकांड भाजपा सरकार और पुलिस के संरक्षण में भाजपा नेता के रिसोर्ट में हुआ। स्वाति नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अंकिता के माता पिता से बात कर सीबीआई जांच कराई जाएगी और अब अंकिता भंडारी के माता पिता दोनों ने सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरारी में सीबीआई जांच की मांग की है तो भाजपा सरकार क्यों पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ हत्या और हत्या के सबूत मिटाने के लिए सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। दोषी कितने भी बड़े हों उनको दंडित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में गोदावरी थापली ,वीरेंद्र पोखरियाल ज्योति रौतेला लालचंद शर्मा गरिमा मेहरा दसौनी अभिनव थापर, रॉबिन त्यागी, शुभम चौहान, विनीत प्रसाद भट्ट, मोहन काला, मोहित मेहता, प्रांचल, सिद्यार्थ अग्रवाल, सिद्वार्थ, धर्मेन्द्र, कृष्णा मारवाह, सुलेमान अली, ललित भद्री, ओमप्रकाश सती, रिया राणा, वन्दना राही, सूरज क्षेत्री आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने नशा और साइबर अपराध पर सख्ती के दिए निर्देश
Next: सनसनीखेज खुलासा : इंसानों के ब्लड बैग में भरा मिला 1,000 लीटर जानवरों का खून, अधिकारी हैरान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.