Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दुष्प्रचार के लिए जनता से मांफी मांगे विपक्ष: धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दुष्प्रचार के लिए जनता से मांफी मांगे विपक्ष: धामी

RNS INDIA NEWS 08/01/2026
Dhami pic new

देहरादून(आरएनएस)।  अंकिता हत्याकांड को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बातचीत के ऑडियो को आधार बनाकर आंदोलित कांग्रेस और विपक्ष पर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राठौर-उर्मिला के ही नए वायरल ऑडियो के आधार पर ही पलटवार किया है। गुरुवार सुबह राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के ऑडियो का आधार बनाकर विपक्ष ने पूरे प्रदेश को 15 दिन से अराजकता के माहौल में झोक दिया है। अब वो दो रोज पहले आए नए ऑडियों पर खामोश क्यों है? उन्हें अब प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। मालूम हो कि अब वायरल हो रहे ऑडियो में राठौर को उर्मिला पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी के खिलाफ बोलने का दबाव बनाते सुना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक दलों को समाज के प्रति जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। यह कहीं पर भी दिखाई नहीं दिया। पहले आए ऑडियो के आधार पर ही कुछ लोगों पूरे प्रदेश में अराजकता, अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया। दुष्प्रचार करते हुए राज्य के भोले-भाले लोगों को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राज्य में विकास कार्य में अवरोध पैदा हुआ है। तो, अब इन लोगों लोगों के नए आए ऑडियों के आधार पर सत्य को स्वीकारते हुए जनता से माफी नहीं मांगनी चाहिए? मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि केवल अपने क्षणिक लाभ के लिए कुछ लोगों ने बेटी अंकिता की आत्मा पर भी राजनीति करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को देख और जान रही है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुष्प्रचार के मामले में हाईकोर्ट का आदेश आ चुका है। पुलिस भी कार्यवाही कर रही है। कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंकिता के माता-पिता के साथ खड़ी है। बीते रोज हुई वार्ता में उन्होंने अपनी जो भावना रखी है, उसी भावना के अनुसार ही आगे कार्रवाई की सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोटरसाइकिल से हो रही थी गांजा तस्करी, रामपुर के दो युवक गिरफ्तार
Next: ट्रांजिट कैंप व्यापार मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.