Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोटरसाइकिल से हो रही थी गांजा तस्करी, रामपुर के दो युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

मोटरसाइकिल से हो रही थी गांजा तस्करी, रामपुर के दो युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-08 at 15.09.47_11zon

अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 16.835 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार 875 रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डोटियाल के पास यात्री प्रतीक्षालय के समीप चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूपी 22 बीएच 5276 को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा डोटियाल क्षेत्र से लेकर रामपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस अब गांजे के क्रय-विक्रय से जुड़े नेटवर्क और इसके स्रोतों के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुनाजिर (39 वर्ष), पुत्र तौफिक अहमद और शहंशाह (30 वर्ष), पुत्र जुम्मा, दोनों निवासी ग्राम मिलक खोद, थाना स्वार, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार और कांस्टेबल हेमंत मनराल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 जनवरी
Next: दुष्प्रचार के लिए जनता से मांफी मांगे विपक्ष: धामी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.