Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, एनएचएम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, एनएचएम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती

RNS INDIA NEWS 07/01/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राज्य सरकार ने पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। “यू कोट वी पे” मॉडल के तहत चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों की विभिन्न जिलों में तैनाती को स्वीकृति दे दी गई है। लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे इन क्षेत्रों के लिए यह निर्णय अहम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 03 दिसंबर 2025 को आयोजित साक्षात्कार के बाद एनेस्थेटिस्ट, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ पदों पर चयनित चिकित्सकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों में तैनात किया गया है। इन नियुक्तियों से मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शल्य चिकित्सा और आपातकालीन उपचार सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर आर. हेमचंद्रन, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देविका खत्री और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनंत गुप्ता को तैनात किया गया है। इससे क्षेत्र में सर्जरी, सुरक्षित प्रसव और नवजात शिशुओं के उपचार की सुविधाएं बेहतर होंगी।

चमोली जिले के गैरसैंण स्थित उप जिला चिकित्सालय में एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर विशाल प्रताप सिंह और प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिल्पा भानुदास मुरकुटे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे स्थानीय महिलाओं और गर्भवती माताओं को विशेषज्ञ सेवाओं के लिए अब दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ममता थपलियाल की तैनाती की गई है। वहीं पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशन सिंह महर सेवाएं देंगे।

सभी नियुक्तियां प्रारंभिक रूप से 11 माह की संविदा अवधि के लिए की गई हैं, जिन्हें कार्य निष्पादन के मूल्यांकन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। चयनित चिकित्सकों को निर्धारित समयावधि में संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य यह है कि पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि इन तैनातियों से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आने के साथ-साथ आपातकालीन और रेफरल सेवाओं पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इन तैनातियों से दूरस्थ इलाकों में लंबे समय से चली आ रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा, जिससे आम जनता को बेहतर, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह बैंक से रोके जाने पर जबरदस्त हंगामा, नारेबाजी
Next: राशिफल 08 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.