Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अल्मोड़ा में विशाल जुलूस, सीबीआई जांच की उठाई मांग
  • अल्मोड़ा

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अल्मोड़ा में विशाल जुलूस, सीबीआई जांच की उठाई मांग

RNS INDIA NEWS 05/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-05 at 18.13.29_11zon

अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जनपद में आक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अल्मोड़ा नगर में कांग्रेस की ओर से एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने किया। इसमें आम नागरिकों के साथ महिला संगठनों, युवाओं और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या केवल एक परिवार की बेटी की हत्या नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज पर गहरा आघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है और जब तक सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब चुप नहीं बैठा जाएगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी और सीबीआई जांच कराकर ही दम लेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अल्मोड़ा की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि जनता अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना कांग्रेस की नैतिक जिम्मेदारी है और जिला कांग्रेस कमेटी इस आंदोलन को और तेज करेगी। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य करण मेहरा ने भी हत्याकांड को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अंकिता भंडारी की नृशंस हत्या को पूरे देश के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह घटना भाजपा शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षण प्राप्त अपराधियों को बचाने के लिए साक्ष्यों से छेड़छाड़ और मामले को दबाने के प्रयास किए गए। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए संपन्न हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी में भाजपा नेता ने युवक को गोली मारी, मौत
Next: कार से तस्करी किया जा रहा 13 लाख का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.