Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला कारागार अल्मोड़ा में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार अल्मोड़ा में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 04/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला कारागार, अल्मोड़ा में निरुद्ध बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन और सचिव शचि शर्मा के आदेशानुसार आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा के प्रशिक्षक केशव दत्त सती द्वारा पुरुष बंदियों को दस दिवसीय प्लंबर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं महिला बंदियों को अधिकार मित्र नीता नेगी द्वारा पंद्रह दिवसीय पीरूल यानी चीड़ की पत्ती से टोकरी और पेन स्टैंड बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इससे पूर्व भी कारागार में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। पिछले माह हिमालयन उन्नति मिशन के सहयोग से पुरुष बंदियों को व्यक्तित्व विकास और योग का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था, जो प्रशिक्षक भावेश पांडे और उनके साथियों द्वारा संचालित किया गया। वहीं महिला बंदियों को अधिकार मित्र नीमा बिनवाल और भावना तिवारी द्वारा पंद्रह दिवसीय सिलाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया गया था। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस माह पुरुष बंदियों के लिए इलेक्ट्रीशियन और मोटर मैकेनिक के दस-दस दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, जबकि महिला बंदियों को पंद्रह दिवसीय बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की महिलाओं ने खोला मोर्चा
Next: सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण हों, व्यवसायीकरण पर लगे रोक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.