Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री के पति के विवादित बयान पर कांग्रेस आक्रोशित, फूंका पुतला
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री के पति के विवादित बयान पर कांग्रेस आक्रोशित, फूंका पुतला

RNS INDIA NEWS 02/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-02 at 18.11.59_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के महिला विरोधी बयान के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन कर बयान की निंदा की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गिरधारी लाल साहू द्वारा दिया गया बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि पूरे देश की बेटियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। इस बयान को समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस ने इसे अमानवीय सोच का प्रतीक बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उसके नेताओं और उनके परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की मानसिकता पनप रही है। उन्होंने कहा कि यह बयान पूरे महिला समाज का अपमान है और भाजपा सरकार की चुप्पी यह दर्शाती है कि वह इस सोच से असहमति जताने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने मांग की कि रेखा आर्या सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भाजपा नेतृत्व स्पष्ट करे कि वह इस बयान से सहमत है या नहीं। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इस तरह के बयान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारों पर करारा तमाचा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में गहरा अंतर है। कांग्रेस पार्टी ने साफ किया कि जब तक इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूरन रौतेला, दीपा साह, राधा टम्टा, सुशील साह, दीप डांगी, परितोष जोशी, अमरजीत भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, विनोद वैष्णव, गोविंद मेहरा, वैभव पांडे, हेम तिवारी, अनूप भारती, प्रदीप कुमार, दिनेश नेगी, कार्तिक साह, हिमांशु मेहता और संदीप बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 जनवरी
Next: सीएम धामी ने किया गदरपुर में बुक्सा जनजाति समाज के राजा जगतदेव की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.