Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एक फरवरी से लागू होगा हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस एक्ट, तंबाकू उत्पादों पर नया टैक्स सिस्टम
  • राष्ट्रीय

एक फरवरी से लागू होगा हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस एक्ट, तंबाकू उत्पादों पर नया टैक्स सिस्टम

RNS INDIA NEWS 01/01/2026
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस एक्ट 2025 को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। वित्त मंत्रालय के अनुसार यह कानून एक फरवरी 2026 से देशभर में लागू हो जाएगा। इस अधिनियम का उद्देश्य स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खर्चों के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाना है। यह विधेयक पहले ही संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है।

अधिसूचना के अनुसार इस अधिनियम के तहत गुटखा, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों पर भारी कर लगाया जाएगा। इस कानून की विशेष बात यह है कि कर निर्धारण वास्तविक उत्पादन के आधार पर नहीं, बल्कि मशीनों की उत्पादन क्षमता के आधार पर किया जाएगा। इसमें पैकिंग मशीनों की सहायता से तैयार किए गए और पाउच में पैक किए जाने वाले चबाने वाले तंबाकू, जर्दा सुगंधित तंबाकू और गुटखा को शामिल किया गया है। इन उत्पादों पर मशीन की क्षमता और पैकेज पर अंकित खुदरा विक्रय मूल्य के आधार पर शुल्क का भुगतान करना होगा।

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पैकिंग मशीनों की संख्या और उनकी उत्पादन क्षमता के अनुसार मासिक देय शुल्क तय किया जाएगा। यह शुल्क प्रत्येक माह की 6 तारीख तक जमा करना अनिवार्य होगा।

सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर लागू जीएसटी दरों का भी पुनर्गठन किया है। इसके तहत 28 प्रतिशत वाली अनुसूची को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। कुछ उत्पादों को 18 प्रतिशत और कुछ को 40 प्रतिशत वाली अनुसूचियों में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही चबाने वाले तंबाकू, फिल्टर खैनी, जर्दा सुगंधित तंबाकू और गुटखा जैसे उत्पादों के लिए नई मूल्यांकन प्रणाली लागू की गई है, जिसमें पैकेज पर घोषित खुदरा बिक्री मूल्य के आधार पर जीएसटी मूल्य तय किया जाएगा।

मंत्रालय के अनुसार नया कानून लागू होने के साथ ही तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर वर्तमान में लगने वाला कंपनसेशन सेस भी समाप्त हो जाएगा। हालांकि नई व्यवस्था के चलते तंबाकू उत्पादों पर कुल कर भार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल अतिरिक्त राजस्व जुटेगा, बल्कि तंबाकू के उपयोग को हतोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिसंबर सूखा गुजरा, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी न होने से जनजीवन और खेती पर असर
Next: उत्तराखण्ड सचिवालय बने अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा: मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.