Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • साइबर ठगों ने दो मामलों में उड़ाए 1.90 लाख रुपये
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने दो मामलों में उड़ाए 1.90 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  जागरूकता अभियानों के बावजूद साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पहले मामले में महिला से क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी लेकर 1.30 लाख रुपये की ठगी की गई, जबकि दूसरे मामले में युवक के मोबाइल पर फर्जी एआरटीओ चालान का लिंक भेजकर उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस को दी तहरीर में जानकी वर्मा निवासी वार्ड-32, भूरारानी ने बताया कि बीते तीन नवंबर को उनका एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड जारी हुआ था। एक दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने स्वयं को एसबीआई बैंक के हेड ऑफिस, करोलबाग दिल्ली से बताया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी। जानकारी देते ही खाते से 1.30 लाख रुपये निकाले जाने का संदेश मोबाइल पर आ गया। इसके बाद संबंधित मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना में हंस विहार निवासी अमित चंद राजा ने बताया कि आठ दिसंबर को उनके मोबाइल पर एआरटीओ चालान का लिंक आया, जिसमें जल्द भुगतान करने का संदेश लिखा था। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और साइबर ठगों ने मोबाइल का एक्सेस ले लिया। इसके बाद खाते से 60 हजार रुपये निकासी का संदेश प्राप्त हुआ। एआरटीओ कार्यालय में जानकारी करने पर पता चला कि विभाग की ओर से कोई चालान या लिंक नहीं भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न 
Next: पिरूल से बायो-ब्रिकेट निर्माण पर 40 स्वयंसेवी अग्निशमन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.