Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • नैनीसैनी हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • पिथौरागढ़

नैनीसैनी हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 28/12/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  नैनीसैनी हवाई पट्टी के विस्तार को लेकर सुजई के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार में पूर्व में किए वादों को नहीं निभाने का आरोप लगाया है। रविवार को नैनीसैनी हवाई पट्टी के विस्तार को लेकर सुजई के ग्रामीणों ने बैठक की। खाग मैदान में एकत्र होकर महिलाओं व लोगों ने प्रदेश सरकार व शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकार की कार्यप्रणाली पर कोई भरोसा नहीं है। पूर्व में किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं,अब वे सरकार को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। कहा कि यही उनकी बची हुई एकमात्र भूमि है, जिससे कई परिवारों की आजीविका चलती है। सरकार को पहले पुराने वादों को पूरा कर और प्रभावित परिवारों को उनका अधिकार देना चाहिए। इसके बाद नए भूमि अधिग्रहण या विस्तारीकरण को लेकर ग्रामसभा में बातचीत रखनी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी जमीनें जबरन ली गईं तो वे हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे। बैठक में दस सदस्ययीय समिति का गठन हुआ। समिति के सदस्य विस्तारीकरण व भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रशासन व सरकार के सामने अपना पक्ष रखेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान सुजई इंद्रा जोशी, सरपंच गणेश भंडारी, मोहित जोशी, विजेद्र खडायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज कुमार, चंदू भंडारी, लक्ष्मण भंडारी, कस्तूरी लाल, नीतू भंडारी, शांति धामी, सावित्री भंडारी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रसारित वीडियो के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान तेज
Next: बंगाली समाज का बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.