Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ड्यूटी के दौरान सीने में उठा दर्द, उपचार के दौरान मौत
  • बागेश्वर

ड्यूटी के दौरान सीने में उठा दर्द, उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 27/12/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। कोतवाली में तैनात ऐठाण निवासी पीआरडी जवान के ड्यूटी के दौरान सीने में तेज दर्द उठा। साथी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जवान के सेवानिवृत्ति के दो साल रह गए थे। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय हरीश राम पुत्र श्याम राम कपकोट के ऐठाण गांव निवासी थे। वह कोतवाली में पीआरडी जवान के पद पर में तैनात थे। शुक्रवार की रात वह एसबीआई तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। करीब दस बजे उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा। साथ में तैनात अन्य पीआरडी के जवानों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया की इससे पहले दो बार उनको अटैक आ चुका था। इस बार उनके सीने में तेज दर्द होने से उनकी मौत हो गई है। उपचार कर रही डॉ. लता ने बताया की उनका उपचार किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखा। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चार बच्चे हैं। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं को झांसे में लेकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next: राशिफल 28 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.