Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • छोटे भाई से मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में भाई और भाभी गिरफ्तार
  • टिहरी

छोटे भाई से मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में भाई और भाभी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/12/2025
rns featured image new

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के लसियाल गांव में छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक जांच यूनिट भी भेजी गई है।

बालगंगा तहसील के लसियाल गांव निवासी पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट (25) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर की रात उसका बड़ा भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि महाराष्ट्र से गांव पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने उसके कमरे में आकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, जब उसने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की तो भाभी से चाकू लेकर बड़े भाई ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित ने बताया कि किसी तरह वह वहां से भागकर गांव में रह रहे नेपाली परिवार के घर पहुंचा और मदद मांगी। इसके बाद सुबह चाचा के घर गया, लेकिन वहां से भी कोई सहायता नहीं मिली। वह दिनभर घर में ही रहा। शाम को उसका भाई पूरब सिंह ही उसे बेलेश्वर अस्पताल लेकर गया। वहां चिकित्सकों ने बताया कि एक हाथ बच सकता है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे पिलखी भेज दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इसके बाद उसे ऋषिकेश के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का कहना है कि उसने डॉक्टरों से हाथ बचाने की गुहार लगाई, लेकिन जब उसे होश आया तो दोनों हाथ काटे जा चुके थे। पीड़ित ने यह भी कहा कि उसका परिवार में किसी के साथ कोई पुराना विवाद नहीं था।

थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24.5 लाख की साइबर ठगी
Next: सीएम धामी ने किया गुरु गोविंद सिंह तथा उनके चारों साहिबजादों को श्रद्धापूर्वक नमन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.