Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा हो
  • देहरादून

अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा हो

RNS INDIA NEWS 25/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अंकिता हत्याकांड की जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड महिला मंच ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उत्तराखंड इंसानियत मंच ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया। महिलाओं ने कहा कि उर्मिला के आरोप बेहद गंभीर हैं। इन आरोपों की जांच हो और अंकिता के वीआईपी के नाम को उजागर किया जाए। उत्तराखंड महिला मंच की संयोजिका कमला पंत ने कहा कि उर्मिला सनावर ने जिन लोगों के नाम लिये हैं वे सत्ताधारी बीजेपी की बड़े नेता हैं। इसलिए सरकार को इन आरोपों की तुरंत जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाए। यदि जल्द जांच शुरू नहीं की गई तो उत्तराखंड महिला मंच अन्य संगठनों के साथ मिलकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर देगा। उन्होंने उन्नाव की बेटी के सजायाफ्ता दोषी बीजेपी के पूर्व विधायक की सजा निलंबित किए जाने पर भी अफसोस जताया और कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के राज में बेटियों के गुनहगारों को जेलों से छोड़ा जा रहा है और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया जा रहा है। मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि उर्मिला सनावर के आरोपों को हम पूरी तरह सही नहीं मान रहे हैं। उत्तराखंड इंसानियत मंच के त्रिलोचन भट्ट ने कहा कि उर्मिला सनावर के आरोप झूठे हो सकते हैं, लेकिन उसे इस तरह का झूठ बोलने का मौका सरकार ने ही दिया। अंकिता के वीआईपी के नाम का पहले ही खुलासा कर दिया जाता, मामले की सीबीआई जांच का सरकार विरोध नहीं करती और एसआईटी जांच में वीआईपी को भी शामिल किया जाता तो यह नौबत नहीं आती। विमला कोली ने कहा कि चार दिन बाद भी सरकार इस मामले में मौन साधे हुए हैं। इस मौके पर लता नेगी, पंचमी रावत, मंजू बलोदी, शकुंतला मुंडेपी, लक्ष्मी चौहान, सीमा नेगी, रामेश्वरी रावत, पार्वती नेगी, आशा पैन्यूली, प्रभात डंडरियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया गुरु गोविंद सिंह तथा उनके चारों साहिबजादों को श्रद्धापूर्वक नमन
Next: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.