Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की
  • देहरादून

कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की

RNS INDIA NEWS 24/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शहर कांग्रेस ने अंकिता भंडारी के हत्यारों पर सख्त कार्रवाई करने व मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर पर शहर कांग्रेस के नेतृत्व में अंकिता भंडारी के हत्यारों पर कार्रवाई करने व सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहाकि अंकिता भंडारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं जिन्होंने स्वरोजगार के लिए अपनी जान गंवा दी। कहा कि अंकिता केस में कुछ लोगों को पकड़ा गया लेकिन बाकी लोगों को अभी तक नहीं पकड़ा गया। उसके परिवार को पूरा न्याय नहीं मिला। कहा कि मामले में गटटू का नाम सामने आ रहा है, जिसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि भाजपा को इन दरिंदों को सबक सिखाने का निर्णय लेना चाहिए। हर सवाल का जबाब प्रदेश व केंद्र सरकार को देना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दो दिन से सोशल मीडिया पर एक पूर्व विधायक व एक महिला लगातार भाजपा के बड़े नेताओं का नाम ले रही है अगर दस दिनों के अंदर इसका खुलासा नहीं किया गया व अंकिता को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस प्रदेशस्तर पर आंदोलन करेगी। सवाल किया कि क्यों वहां बुलडोजर चलाकर सबूत नष्ट किए गये। उर्मिला खुद कर रही है कि अगर आडियो गलत है तो उसकी फारेंसिक जांच करायी जाए। कहा कि ऐसे में उनकी सीबीआई जांच हो व अंकिता को न्याय दिया जाय। उपेंद्र थापली ने कहा कि भाजपा के कई नेताओं के नाम विभिन्न प्रकरणों में सामने आ रहे हैं वहीं एक खुलासा पूर्व विधायक की पत्नी ने कर पोल खोल दी। कहा कि बड़े पदाधिकारी का नाम सामने आना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शीघ्र इसका खुलासा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर केडी नौटियाल, महिमानंद, रमेश राव, नागेद्र उनियाल, बीएस नेगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टीवल का किया शुभारंभ
Next: जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राज्य सरकार का पुतला दहन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.