Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अशासकीय महाविद्यालयों का वेतन बजट फिर अटका, शिक्षकों में रोष
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अशासकीय महाविद्यालयों का वेतन बजट फिर अटका, शिक्षकों में रोष

RNS INDIA NEWS 23/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   राज्य सरकार की ओर से अशासकीय महाविद्यालयों के वेतन मद के लिए 5713.83 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने तथा प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रणजीत सिंह के आदेश के बावजूद राज्य के 21 अशासकीय महाविद्यालयों के लिए वेतन बजट शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी नहीं किया गया है। जिससे उनका नवंबर को वेतन अब तक नहीं मिल सका है। इससे शिक्षकों में रोष है। फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के महासचिव डा. यूएस राणा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पदों के सततीकरण की प्रक्रिया सभी महाविद्यालयों ने पूर्ण कर ली गई है, इसके बावजूद अक्टूबर माह के बाद से अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान में हो रही इस गंभीर देरी से कर्मचारियों में भारी रोष है। महासंघ का आरोप है कि शासन-प्रशासन का अशासकीय महाविद्यालयों के प्रति सौतेला रवैया केवल वेतन तक सीमित नहीं है। जीपीएफ पर ब्याज की गणना विगत दो वर्षों से नहीं की गई है, जिसके कारण सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को पूर्ण जीपीएफ भुगतान नहीं मिल पा रहा है।ग्रेच्युटी भुगतान भी सरकारी से कम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर तीन माह में निदेशालय वेतन के लिए बजट जारी करता है। लेकिन हर बार इसके लिए शिक्षकों को आंदोलन करना पड़ता है। लेकिन इस बार बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उक्रांद ने अंकिता भंडारी केस में भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Next: यूकेडी ने दिया सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ धरना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.