Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दस हजार से अधिक लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवा पिला चुकी हैं ये डाक्‍टर
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

दस हजार से अधिक लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवा पिला चुकी हैं ये डाक्‍टर

RNS INDIA NEWS 21/06/2020
news

रुचि बेलवाल
देश भर में एक ओर जहां हर कोई कोरोना के खौफ से एक दूसरे को शक की निगाह से देख रहे हैं वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो कि इस कोरोना की जंग में हमें सुरक्षित रखने के लिए लगातार सरकारी मशीनरी के साथ खड़े हैं, ऐसी ही एक महिला चिकित्सक की हम यहां बात कर रहे हैं जो लगातार पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस जंग को जीतने में उनको सहयोग कर रही हैं। यह महिला चिकित्सक हैं गढ़वाल कमिश्नरी के छोटे से शहर श्रीनगर गढ़वाल की होम्योपैथिक चिकित्सक डा0 छाया पैन्यूली। डा0 छाया अभी तक श्रीनगर व आसपास केे गांवों में दस हजार से अधिक लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवा पिला चुकी हैं साथ ही सभी लोगों को मुफ्त में दवा भी दे चुकी हैं। इस दवा की कीमत यदि बाजार भाव से देखी जाए तो तीन लाख के लगभग है। इसके साथ ही वह लगातार लोगों को कोरोना के विषय में जानकारी देते हुए इससे बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ये लगातार गरीबों की सहायता भी कर रही हैं। साथ ही साथ ये अपने क्लीनिक में डिजीटल माध्यम जैसे फेसबुक, वटसअप आदि से लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दे रही है।

श्रीनगर व आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में लोगों को कोरोन से बचाव की जानकारी दे रही हैं। ये लगातार अपने क्लीनिक को बंद कर ग्रामीण इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रही है और साथ ही साथ कई गांवों में अपने अन्य माध्यमों से दवा का वितरण कर रही हैं। उन्होंने आयुष मंत्री हरक सिंह रावत को भी सौ से अधिक दवा की शीशियां भेंट की।
इस दौरान हमारे संवाददाता से बात करते हुए डा0 छाया ने बताया कि कोरोना का इलाज सिर्फ यही है कि मरीज का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो। उन्होंने बताया कि किसी भी रोग की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हौम्योपैथिक दवा का सेवन करना चाहिए। बदलते मौसम में कोई भी वायरस सबसे पहले कमजोर इम्यूनिटी वालों को ही जकड़ता है। हमारा इम्यून सिस्टम शरीर का सुरक्षा कर्मी है यह वायरस, बैक्टीरिया, फंगस, सहित सभी प्रकार के रोगाणुओं से लड़ता है।

पौष्टिक आहार के साथ यदि जीवन में हौम्योपैथिक दवा को अपनाया जाए तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद मजबूत हो जाती है और हमारा इम्यून सिस्टम हर बीमारी से लड़ने की क्षमता पैदा कर लेता है। हौम्योपैथिक की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह बीमारी को जड़ से समाप्त कर देती है।
डा0 छाया का कहना है कि ऐसे समय में हमें सरकार के द्वारा जारी की गयी गाईडलाईन्स का पालन करना चाहिए, सोसल डिस्टेंसिंग, रखकर रही अति आवश्यक कार्य को निपटाना चाहिए। नियमित रूप से साबुन और पानी से या अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर से 20 सेकंड तक हाथ धोएं, खांसने और छींकने के दौरान डिस्पोजेबल टिशू से या कोहनी को मोड़कर, अपनी नाक और मुंह को ढकें, जो लोग बीमार हैं उनसे (एक मीटर या तीन फीट की) दूरी बनाए रखें, घर पर ही रहें और अगर आप बीमार हैं, तो खुद को परिवार के सभी लोगों से अलग कर लें। साथ ही तत्काल इसकी जानकारी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दें। उन्होंने कहा कि अगर आपके हाथ साफ नहीं हैं, तो अपनी आंख, नाक या मुंह को न छुएं। इसके साथ ही कोरोना की इस जंग में अपना और अपने परिवार के साथ ही देश को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
इस काम के लिए इनको कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। ये लगातार अपनी मुहिम में जुटी हुयी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुमशुदा युवती को बरामद कर दन्या पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द
Next: थाना दन्या पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर पोक्सो अधिनियम के 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.