Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आश्वासन पर माने विक्रम संचालक, हड़ताल समाप्त
  • देहरादून

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आश्वासन पर माने विक्रम संचालक, हड़ताल समाप्त

RNS INDIA NEWS 22/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  विक्रम जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बृजेश संत से मुलाकात की। अधिकारी के कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देने के बाद विक्रम संचालकों ने हड़ताल समाप्त की। चालकों ने फिर से विक्रम संचालन शुरू कर दिया। सोमवार को विक्रम संचालकों का कहना है कि आरटीओ की ओर से उन्हें विक्रम 6+ 1 में कनवर्ट करने का आदेश जारी किया गया था। आदेश नहीं मानने पर करीब तीस के आसपास विक्रम को सीज किया गया। इसी के विरोध में पांच दिन से समस्त विक्रम संचालकों ने संचालन ठप कर दिया था। संचालकों का कहना है कि उनके विक्रम 7+ 1 में पास हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में विक्रम संचालक इंदिरा मार्केट समिति कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से सभी कुलहाल सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बृजेश कुमार संत के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारी के समक्ष मांग उठाई कि कोर्ट का आदेश आने तक विक्रम संचालकों के खिलाफ बेवजह कार्रवाई नहीं की जाए। उन्होंने आगे कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद समिति ने हड़ताल समाप्त करते हुए विक्रम संचालन फिर से शुरू कर दिया। इस दौरान समिति के संरक्षक व भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, अध्यक्ष सतीश शर्मा, सचिव संजय अरोड़ा, सचिव संजय अरोड़ा, उपाध्यक्ष पवन कुमार, उप सचिव अतुल अग्रवाल, हरिओम चौधरी, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, पुनीत तलवार, विकेश जस्सल, देवेंद्र सिंह रावत, संजय धीमान, प्रमोद कुमार, नदीम खान आदि मौजूद रहे। उधर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया कि परिवहन विभाग अपने दायित्वों का पालन नहीं कर रहा। इस कारण विक्रम की हड़ताल के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, घर में किए शव के टुकड़े
Next: राशिफल 23 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.