Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • कूड़ा हटाने को लेकर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे
  • उत्तरकाशी

कूड़ा हटाने को लेकर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 20/12/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  नगरपालिका बाड़ाहाट प्रशासन की ओर से तांबाखाणी सुरंग के बाहर नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने अनिश्चिकालीन धरना शुरू किया है। शनिवार को दूसरे दिन उत्तरकाशी के हनुमान चौक स्थित सुमन पार्क में सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अनिश्चतकालीन धरना देते हुए नगरपालिका से कूड़े को तत्काल हटाने की मांग रखी। वक्ताओं ने कहा कि नगरपालिका उत्तरकाशी द्वारा सुरंग के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से कूड़े का ढेर लगाकर गैर कानूनी रूप से डंपिंग जोन बना दिया गया है। कूड़ा भागीरथी नदी किनारे डंप किए जाने से एनजीटी के मानकों का उल्लंघन भी हो रहा है।
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, स्वच्छ भारत नियमावली, नगरपालिका कचरा प्रबंधन अधिनियम एवं सभी सम्बंधित निर्देशों का उल्लंघन है। इससे धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे नगर क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न होने पर बाध्य होकर अनिश्चितकालीन धरने बैठे हैं। दूसरे दिन नगरपालिका की टीम भी धरने पर बैठे लोगों को मनाने पहुंची, लेकिन बात नहीं बनी। धरना स्थल पर दीपक पंवार, शिवम भंडारी, भानू प्रताप रावत, अजय बडोला, अनीषा राणा, शुभम पंवार, विष्णुपाल रावत, पुरूषोत्तम मिश्रवाण, संतोष सेमवाल, सिद्धार्थ राणा, विक्रम राणा आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट के आदेश पर गढ़वाल विवि ने गठित की कमेटी
Next: राशिफल 21 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.