Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया सशस्त्र सीमा बल का 62वां स्थापना दिवस
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया सशस्त्र सीमा बल का 62वां स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 19/12/2025
default featured image

अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा में शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल का 62वां स्थापना दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के मार्गदर्शन में किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय परिसर में बल की 62वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान महानिदेशक के संदेश को उप-कमांडेंट (सामान्य) वीरेंद्र सिंह चौधरी ने सभी कार्मिकों के समक्ष पढ़कर सुनाया। संदेश में बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यों और राष्ट्र सेवा में सशस्त्र सीमा बल की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में कार्मिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें लेमन रेस, बोरी दौड़, सुई-धागा रेस, म्यूजिकल चेयर और जलेबी रेस जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप-कमांडेंट (सामान्य) वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप-कमांडेंट (संचार) रविनंद झा, सहायक अभियंता नवजीत दास सहित अधीनस्थ अधिकारी, जवान और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही संदीक्षा की कार्यवाहक अध्यक्षा नेहा झा, उप-अध्यक्षा अंजना तथा संदीक्षा परिवार की सदस्याएं और बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। स्थापना दिवस समारोह ने बल के जवानों और उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द और उत्साह का वातावरण बनाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर डीएम का सख्त रुख, जिला पूर्ति अधिकारी का वेतन रोका
Next: एसआईआर को लेकर कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.