Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी शहर का सीवरेज सिस्टम 54 करोड़ से बनेगा बेहतर
  • टिहरी

टिहरी शहर का सीवरेज सिस्टम 54 करोड़ से बनेगा बेहतर

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) सहायतित करीब 1244 करोड़ की परियोजना अब धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगी हैं। एक ओर जहां इस परियोजना से जाख-डोबरा रिंग रोड बनाई जा रही है,वहीं नई टिहरी में आईएसबीटी बस अड्डा बौराड़ी,कवर्ड मार्केट का रेनोवेशन और सिटी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। जबकि मास्टर प्लान नई टिहरी शहर की सीवरेज सिस्टम की स्ट्रेंग्थिंग और अवशेष हिस्सों में सीवर लाइन का निर्माण की निविदा जारी कर दी गई है। नई टिहरी शहर में सीवरेज सिस्टम डेवलपमेंट का कार्य एडीबी परियोजना के तहत करीब 54 करोड़ की लागत से किया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं। इस योजना में टीएचडीसी की ओर से भैंतोगी बीपुरम में पूर्व में बनाए गए 5 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) के एसटीपी का पुनरुद्धार और अपग्रेडेशन किया जाएगा। वहीं 20 केएलडी की एक अतिरिक्त यूनिट भी स्थापित की जाएगी। जबकि मास्टर प्लाट के तहत निर्मित नई टिहरी शहर के कुछ हिस्से पूर्व में सीवरेज सिस्टम से वंचित रह गए थे। इनमें एम. ब्लॉक,मुस्लिम मोहल्ला,ढुंगीधार,केमसारी के हिस्सों में इस परियोजना के तहत एसपीएस (सीवरेज पंपिंग स्टेशन) बनाए जाएंगे। जबकि नई टिहरी सीवरेज सिस्टम की मुख्य लाइन की मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर लाइन परिवर्तन किया जाएगा। जिससे शहर का सीवरेज सिस्टम बेहतर होगा। यह योजना अगले 40 साल को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। एडीबी के टिहरी प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष कठैत ने बताया कि टिहरी लेक प्रोजेक्ट के तहत नई टिहरी और टिहरी झील के आसपास कार्य शुरू हो गए हैं। नई टिहरी के सीवरेज सिस्टम डेवलपमेंट कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। करीब 54 करोड़ से इस योजना का निर्माण और 5 साल का रख-रखाव शामिल है। योजना बनने से नई टिहरी शहर की सीवर की समस्या हल हो जाएगी। संभवत: फरवरी माह से इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इस संबंध में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि एडीबी सहायतित परियोजना से नई टिहरी और टिहरी झील परिक्षेत्र का समग्र विकास होगा। इससे यहां पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी लोगों की आजीविका बढ़ेगी। नई टिहरी के बौराड़ी कवर्ड मार्केट और बस अड्डे की जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य सहित सीवरेज सिस्टम ठीक होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी छाम में छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
Next: अगस्त्यमुनि स्टेडियम निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा विरोध

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.