Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
  • टिहरी

हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/12/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के डैक्कन वैली तपोवन में बीते मई माह में हुई नितिन की हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी विक्की यादव को यूपी के बलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में पहले ही तीन आरोपी जेल में हैं। एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी आयुष अग्रवाल 20 हजार और आईजी 50 हजार रुपये का इनाम देंगे। एएसपी जेआर जोशी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 9 वांछित अपराधियों को पकड़ गया है, जबकि दो अपराधी फरार हैं। उन्होंने बताया कि बीती 7 मई को डैक्कन वैली तपोवन में नितिन देव पुत्र देवराज की अज्ञात स्कूटी सवारों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया था, कि दो अज्ञात आरोपियों ने गोली मारी है। मृतक के पिता देवराज सिंह की तहरीर पर मुनिकीरेती थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद शुरू की गई जांच में सामने आया कि नितिन की विपिन्न नैयर पुत्र सुरेंद्र नैयर से कुछ मामलों में रंजिश चली आ रही थी। विपिन कुमार ने मृतक के कैफे व रिजॉर्ट की शिकायत पुलिस, वन विभाग, एमडीडीए व एनजीटी में की थी। जिसके चलते रिजॉर्ट सील भी हुआ था। जांच में सामने आया कि विपिन नैयर बीते सितंबर, 2024 में बलात्कार और पॉक्सो के एक मामले में ऋषिकेश कोतवाली में आरोपी था। जिसमें मृतक नितिन ने विपिन नैयर के खिलाफ प्रभावी पैरवी की थी। इस दुश्मनी के चलते विपिन नैयर ने देहरादून जेल में रहते हुए मुज्जफरनगर निवासी कुख्यात अपराधी रामबीर से दोस्ती कर हत्या की साजिश रची। जमानत पर बाहर आने के बाद विपिन नैयर ने रामबीर और उसके साथी विमलेश उर्फ विकास से संपर्क किया। हत्या के इरादे से शूटरों को डैक्कन सोसायटी के एक फलैट में भी ठहराया। लेने-देन की डिटेल पर आरोपियों का खुलासा हुआ। जिस पर पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी विमलेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में विमलेश ने बताया कि वह जेल में रामवीर और मनीष से परिचित है। जेल में ही नितिन की हत्या की सुपारी दी गई थी। बीती 7 मई को हत्या को अंजाम दिया गया। मामले में आरोपी विपिन नैयर, प्राकश पांडेय और रामबीर जेल में बंद हैं। लेकिन बलिया यूपी का रहने वाला विक्की यादव पुत्र रामनाथ यादव निरंतर फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय कर्नाटक ‘एक्सीलेंस इन इनक्लूसिव एजुकेशन’ अवॉर्ड से सम्मानित
Next: मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में संचालित होगा  ‘‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’’ अभियान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.