Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

एसएसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में हाल की आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों, बीट पुलिसिंग, गश्त, साइबर अपराध और पिकेट व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्मेलन में जवानों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने फिटनेस के लिए खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों से नियमित मुलाकात, तथा सर्द रातों में गश्त करने वाले जवानों के लिए चाय और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नशा तस्करों, गैंगस्टरों और आदतन अपराधियों की संपत्तियों का ब्यौरा खंगालकर जब्ती कार्रवाई की तैयारी भी जारी है। थाना प्रभारियों को लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण, महिला उत्पीड़न, चोरी, मारपीट और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साइबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर एफआईआर पंजीकृत करने और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर भी जोर दिया गया। थाना देघाट के थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद और कांस्टेबल नीरज बिष्ट को विशेष उपलब्धियों के लिए पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ चुना गया, जबकि 25 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र सिंह कुंवर सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भरोसे का फायदा उठाकर अकाउंटेंट ने शराब कारोबारी के खाते से उड़ाए लाखों
Next: जवानों की परेड दक्षता जांचने पहुंचे एसएसपी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.