Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चालदा महाराज की आगवानी को पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री
  • देहरादून

चालदा महाराज की आगवानी को पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
default featured image

विकासनगर(आरएनएस)। छत्रधारी चालदा महाराज की आगवानी के लिए हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री जगमोहन सिंह चौहान खुद पहुंचे हैं। छह सौ श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पहुंचे मंत्री ने बताया कि पश्मी गांव में महाराज के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूरे प्रदेश की जनता इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उद्योग मंत्री ने बताया कि चालदा महासू महाराज ने करीब सात साल पहले संदेशवाहक के जरिए सिरमौर के पश्मी गांव में जाने की इच्छा जताई थी। महाराज 14 दिसम्बर 2025 से एक वर्ष के लिए यहां विराजमान रहेंगे। गांव में श्रद्धालुओं के सहयोग से करीब एक करोड़ रुपये की लागत के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। 14 दिसंबर को इस मंदिर में विराजने से एक दिन पहले महाराज द्राबिल गांव में रात को ठहरेंगे। द्राबिल में करीब 30 हजार लोगों के भोजन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की गई है। इस आयोजन के लिए आसपास के गांवों में नंबरदार लाखी राम शर्मा के नेतृत्व में गणमान्य लोगों ने खुद जाकर निमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि अनुमान है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर 50 हजार श्रद्धालु भाग लेंगे। बताया कि शिलाई क्षेत्र में चालदा महाराज का प्रवास कार्यक्रम निश्चित होने से खुशी का माहौल है। द्राबिल में पड़ाव के लिए ग्रामीणों ने तैयारी शुरू कर दी हैं, जिसके बाद चालदा महाराज पश्मी मंदिर में अपनी इच्छा तक विराजमान रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी 56 शिकायत
Next: राशिफल 09 दिसंबर

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.