Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं के विरोध में किया प्राचार्य का घेराव
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं के विरोध में किया प्राचार्य का घेराव

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-08 at 15.34.33_11zon

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को जनप्रतिनिधियों और रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेज के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध करा रही है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण मरीजों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद जनहित में प्राचार्य से जवाब तलब किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा स्वीकृत कैथ लैब मेडिकल कॉलेज की हीलाहवाली के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जबकि इससे हृदय रोगियों को काफी राहत मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि डायलिसिस यूनिट शुरू करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अब तक उच्च स्तर पर आवश्यक कागजी कार्रवाई भी पूरी नहीं की है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन के दौरान संबंधित चिकित्सकों द्वारा चार यूनिट रक्त की अनिवार्य मांग पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों के परिजन अनावश्यक रूप से परेशान होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज की एंबुलेंस सेवा पर असंतोष जताते हुए कार्डियो एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से सरकार की छवि खराब हो रही है, जिसे अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी मनोज सनवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से चिकित्सकों को संवेदनशीलता और उचित व्यवहार के साथ बात करनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि आवश्यकता हो, तो डॉक्टरों के लिए माह में एक बार अनुशासन और व्यवहार से जुड़ा सत्र आयोजित किया जाए। उन्होंने बेस अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तत्काल चार व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की मांग भी रखी, जिस पर प्राचार्य ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्ता के दौरान प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आगामी चार माह में मेडिकल कॉलेज की कैथ लैब शुरू कर दी जाएगी, जिससे हृदय रोगियों को अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डायलिसिस यूनिट और एंबुलेंस सेवा के सुधार पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में मरीजों को राहत नहीं मिली तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। घेराव और वार्ता में बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, हरीश कनवाल, भगवत आर्या, पारू उप्रेती, अमित साह, अभिषेक जोशी, अर्जुन बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, आशीष वर्मा, मंटू भंडारी, रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, आशा कर्नाटक, हेम जोशी, प्रधान विनोद जोशी, अभिषेक तिवारी, प्रकाश मेहता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. सी. पी. भैसोड़ा और चिकित्सा अधीक्षक अमित कुमार भी वार्ता में उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने किया तस्कर गिरफ्तार, साढ़े 21 लाख का गांजा बरामद
Next: छत्रधारी चालदा महाराज की प्रवास यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.