Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने किया तस्कर गिरफ्तार, साढ़े 21 लाख का गांजा बरामद
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने किया तस्कर गिरफ्तार, साढ़े 21 लाख का गांजा बरामद

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-08 at 14.46.40_11zon

अल्मोड़ा। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात देघाट थाना पुलिस ने एक होंडा अमेज कार से 86.032 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद माल की कीमत साढ़े 21 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा की ओर से नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिलेभर में अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में रविवार देर रात वल्मरा से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे सराईखेत रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कार नंबर डीएल 3सीसीजी0504 को रोका गया। तलाशी में वाहन के अंदर आठ बोरियों में भरा गांजा मिला। पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा और वाहन को कब्जे में लेकर थाना देघाट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश (36), निवासी ग्राम महेशपुरा, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर ने खुद को पेशेवर ड्राइवर बताया और कहा कि वह यह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था। पुलिस अब तस्करी की पूरी श्रृंखला का पता लगाने में जुट गई है और खरीद-फरोख्त से जुड़े सभी स्रोतों की जानकारी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। देघाट पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक गंगाराम गोला, अपर उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज पांडे और कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं के विरोध में किया प्राचार्य का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.