Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पाकिस्तानी जासूस बने गुरूग्राम के वकील ने पंजाब से जुटाए थे पैसे, 7 बार गया अमृतसर
  • राष्ट्रीय

पाकिस्तानी जासूस बने गुरूग्राम के वकील ने पंजाब से जुटाए थे पैसे, 7 बार गया अमृतसर

RNS INDIA NEWS 03/12/2025
rns featured image new

गुरुग्राम (आरएनएस)। हरियाणा के गुरूग्राम में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार वकील रिजवान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी के पास 2 बैंक खाते थे और वह पंजाब से फंडिंग जुटा रहा है। उसने पैसे लेने के लिए 7 बार अमृतसर की यात्रा की थी। यह जानकारी उसके मित्र मुशर्रफ उर्फ परवेज ने जांच एजेंसियों को दी है। परवेज को पहले हिरासत में लिया गया था।
परवेज ने बताया कि उसकी रिजवान के साथ 2022 में सोहना कोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान दोस्ती हुई थी। परवेज ने बताया कि वह रिजवान से मिलता रहता था। जुलाई में दोनों कार से अमृतसर वाघा बॉर्डर और स्वर्ण मंदिर गए थे, जहां रिजवान ने दोपहिया वाहन वालों से पैसों से भरा एक थैला लिया था। दोनों वकील 1 अगस्त को फिर अमृतसर गए थे और रिजवान रात में पैसे लेकर आने की बात कहकर चला गया था।
परवेज ने बताया कि रिजवान स्कॉर्पियो और स्कोडा कार सवार लोगों से पैसे वसूलने 7 बार अमृतसर गया था। रिजवान ने 41 लाख रुपये नकद इक_ा किए थे, जिसे उसने अजय अरोड़ा नाम के एक व्यक्ति को दिया था। रिजवान का एक बैंक खाता ताउरू में पंजाब नेशनल बैंक और दूसरा सोहना में इंडसइंड बैंक में था। पाकिस्तानी आकाओं से उसके खाते में करोड़ों रुपये का हवाला धन जमा हुआ था, जिससे पंजाब में आतंकवादी नेटवर्क को मजबूत किया गया।
जांच एजेंसियों को रिजवान के लैपटॉप और फोन से संदिग्ध लेन-देन के सबूत मिले हैं। पंजाब पुलिस की कई टीमें अब पूरे राज्य में छापामारी कर रही है। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह सिर्फ एक वकील का नहीं, बल्कि एक बड़ा स्तर का फंडिंग नेटवर्क हो सकता है। पुलिस ने मामले में अमृतसर से 3 और लोगों को गिरफ्तार किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपर निदेशक शिव प्रसाद सेमवाल ने जीआईसी अल्मोड़ा का किया निरीक्षण
Next: राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में बाल मेला पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.