Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दक्ष दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
  • अल्मोड़ा

विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दक्ष दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

RNS INDIA NEWS 03/12/2025
default featured image

अल्मोड़ा। विश्व दिव्यांग दिवस पर मंगलवार, 3 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन दक्ष दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सम्मानित दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को विस्तार से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जनपद अल्मोड़ा से कुल चार दिव्यांगों का चयन किया गया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में सौरभ तिवारी, रेखा आर्य और हिमांशु रावत को प्रशस्ति पत्र तथा आठ-आठ हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। चयनित अर्चना जोशी को हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन किसी भी रूप में कमतर नहीं हैं, बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिभा के बल पर समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वालों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत लगन का प्रतीक होने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने समाज से अपील की कि दिव्यांगजनों को अवसर और सहयोग प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा में और मजबूती से जोड़ा जाए। कार्यक्रम में प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, अपर समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पांडे, दिव्यांगजन और अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Next: दुराचार के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.