Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में बाल मेला पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में बाल मेला पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 03/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में बुधवार को राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से जनपद स्तरीय बाल मेला आयोजित हुआ। मेले में कई स्कूलों के बच्चों ने चित्रकला, मेहंदी, रंगोली, आशु भाषण और विभिन्न फूड स्टॉल व सब्जी स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) रवि मेहता, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, प्रोफेसर सुशील जोशी, पीटीए अध्यक्ष आनंद सिंह कनवाल, पूर्व प्रधानाचार्य नीरज पंत, पूर्व शिक्षक प्रमोद शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे। मेले में राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार के प्रधानाचार्य उमेश पांडे की पुस्तक पाई (π) का विमोचन भी किया गया। इस दौरान विधायक मनोज तिवारी ने विद्यालय की ई-लाइब्रेरी के लिए 25 हाफ चेयर, एक टेबल, एक अलमारी और एक प्रिंटर उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में शारदा पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा महिमा कोहली ने मंच पर बैठे विधायक का स्केच बनाकर भेंट किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक सुन्दर लाल ने किया। प्रतियोगिताओं में रंगोली में जीआईसी खूंट प्रथम, जीआईसी स्यालीधार द्वितीय और जीआईसी रैंगल तृतीय रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा (जीजीआईसी एनटीडी) प्रथम, योगिता आर्य (जीजीआईसी अल्मोड़ा) द्वितीय, काजल बिष्ट (जीजीआईसी दौलाघाट) तृतीय रहीं। आशु भाषण में भावना जोशी (जीजीआईसी अल्मोड़ा) प्रथम, गीतांजलि तिवारी (जीआईसी खूंट) द्वितीय और अंजली आर्य (जीआईसी स्यालीधार) तृतीय रहीं। बेस्ट इंस्टॉल का पुरस्कार जीआईसी रैंगल को मिला। कार्यक्रम के समापन में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाकिस्तानी जासूस बने गुरूग्राम के वकील ने पंजाब से जुटाए थे पैसे, 7 बार गया अमृतसर
Next: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.