Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के पांच दिव्यांगजनों को मिलेगा पुरस्कार
  • पौड़ी

पौड़ी के पांच दिव्यांगजनों को मिलेगा पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 02/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। विश्व दिव्यांग दिवस पौड़ी जिले के पांच दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने परिस्थितियों की सीमाओं से आगे बढ़कर कर्म, समर्पण और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की है। इस साल के लिए जिले से 5 दिव्यांगजन राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित हुए हैं। 3 दिसबंर को विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य सरकार द्वारा दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, स्वयं रोजगार में संलग्न दिव्यांग व्यक्तियों, दक्ष दिव्यांग खिलाड़ियों, सेवा-योजकों व प्लेसमेंट अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पौड़ी के अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने बताया कि दो दक्ष दिव्यांग कर्मचारी और तीन स्वयं-रोजगार के माध्यम से आजीविका अर्जित कर रहे दिव्यांगजन इसमें शामिल हैं। चयनित दिव्यांग कर्मचारियों में शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रक्षा नेगी और पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी मनीष रावत हैं। रक्षा नेगी अपनी प्रशासनिक दक्षता, समयबद्ध कार्य-संयोजन और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वहीं मनीष रावत ने ग्राम्य क्षेत्रों में पशुपालन सेवाओं को मजबूत बनाने, किसानों के साथ निरंतर संवाद कायम रखने और तकनीकी सहायता प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाई। वहीं सम्मान की सूचना पर मनीष रावत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें न केवल कार्यस्थल पर ऊर्जा बढ़ाती हैं, बल्कि कर्तव्य-निर्वहन में उत्साह और मानसिक संतोष भी होता है। इस प्रकार का सम्मान समाज में दिव्यांगजन की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाता है। स्व-रोजगार श्रेणी में चयनित सूरज कुमार, दीपक और शुभम जोशी ने सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अपने दम पर आजीविका के मजबूत स्रोत विकसित किए हैं। बीरोंखाल ब्लाक के ग्राम कसाणी निवासी सूरज कुमार ने सीएससी सेंटर संचालन, डिजिटल सेवाओं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से संबंधित काम को रोजगार का जरिया बनाया है। तहसील पौड़ी के ग्राम काण्डई के दीपक ने बकरी पालन को योजनाबद्ध ढंग से विकसित कर इसे सफल व्यवसाय का रूप दिया। वहीं ग्राम कसाणी के ही शुभम जोशी ने फैब्रिकेशन कार्य को अपने कौशल और मेहनत के बल पर आजीविका का आधार बनाया है और दूसरों के लिए प्रेरणा बने है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने 2003 व 2025 की विधानसभा वार वोटर लिस्ट मांगी
Next: रुद्रप्रयाग के दो शिक्षकों ने उत्कृष्ट खेल दिखाकर जीते मेडल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.