Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाबरी ढांचे के हटाए जाने की स्मृति में विहिप, बजरंग दल की शौर्य यात्रा आयोजित
  • अल्मोड़ा

बाबरी ढांचे के हटाए जाने की स्मृति में विहिप, बजरंग दल की शौर्य यात्रा आयोजित

RNS INDIA NEWS 02/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-02 at 17.51.58_11zon

अल्मोड़ा। अयोध्या में दिसंबर 1992 को गीता जयंती के दिन बाबरी ढांचे के हटाए जाने की स्मृति में विहिप और बजरंग दल हर वर्ष 1 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष 1 से 7 दिसंबर तक प्रदेशभर में शौर्य संचलन किए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अल्मोड़ा में मंगलवार को शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा का एकत्रीकरण चौघानपाटा में हुआ। इसके बाद बाइक रैली जाखनदेवी, धार की तूनी, एनटीडी, धारानौला, राजपुरा और कर्बला मार्ग से होती हुई शै भैरव मंदिर पहुंची। मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। यात्रा संचालन की जिम्मेदारी राजीव गुरुरानी ने संभाली, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला मंत्री विजय सिंह सिराड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक पूरन जोशी, विहिप जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह नयाल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, जिला गो-रक्षा प्रमुख कुंदन सिंह सतवाल के साथ कमलेश भट्ट, प्रकाश लोहानी, गोविंद सिंह कनवाल, महेंद्र जोशी, रोहित बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्शन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, महेश न्याल, मोनू साह, नवीन बिष्ट, विनीत बिष्ट, चंदन बहुगुणा, मोहन भंडारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का मांगों को लेकर सचिवालय कूच
Next: गाड़ी से चोरी के मामले का पांच घंटे में खुलासा, चोरी का सामान बरामद

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.