Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने किया जीआईसी स्यालीधार का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने किया जीआईसी स्यालीधार का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 01/12/2025
default featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, हॉल तथा बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और विद्यालय से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए जिलाधिकारी ने फर्श, दीवारों और छतों में आवश्यक सुधार किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर उन कार्यों को तुरंत शुरू किया जाए, जिनसे बच्चों के अध्ययन वातावरण पर सीधा प्रभाव पड़ता है। विद्यालय में संरचनात्मक सुधारों के लिए एक विशेष टीम शीघ्र ही विस्तृत निरीक्षण करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के कार्य समयबद्ध तरीके से किए जाएंगे। साथ ही इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशालाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विज्ञान शिक्षण और प्रायोगिक कार्य सुचारू रूप से हो सकें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि विद्यालयों की अवस्थापना में सुधार भविष्य की पीढ़ी में निवेश के समान है। इसलिए प्रशासन का प्रयास है कि राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में उपलब्ध संसाधनों को और बेहतर बनाते हुए छात्रों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सैनिक पिता की हत्या में बेटा समेत तीन गिरफ्तार
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर केस

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.