Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कर्मचारी ही डुबो रहे रोड़वेज की लुटिया
  • देहरादून

कर्मचारी ही डुबो रहे रोड़वेज की लुटिया

RNS INDIA NEWS 10/02/2021
default featured image

देहरादून। एक तरफ रोडवेज प्रबंधन आर्थिक तंगी का रोना रो रहा और दूसरी तरफ उसके कर्मचारी ही उसकी लुटिया को डुबाने का काम कर रहे। ताजा मामला रामनगर डिपो का है, जिसकी पूरी बस बेटिकट मिली। दिल्ली से रामनगर जा रही बस में 35 यात्री थे और परिचालक ने उन्हें फर्जी टिकट दिए हुए थे। चालक ने भी चेकिंग टीम को देख बस दौड़ा ली और टीम को पीछा कर टोल प्लाजा पर बस को पकडऩा पड़ा। रोडवेज मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर डिपो की साधारण बस (यूके07पीए-4265) दिल्ली-रामनगर मार्ग पर चलती है। इस बस की पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बस बेटिकट चल रही। इस वजह से बस की आय डिपो में जमा नहीं हो रही थी। जिस पर नैनीताल मंडल प्रबंधक ने सोमवार रात गोपनीय ढंग से अपनी प्रवर्तन टीम भेजकर बस की जांच कराई। टीम ने दिल्ली से आते हुए बस को गढ़ क्षेत्र में रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बस दौड़ा दी। इसके बाद टीम ने पीछा किया और बस को जोया टोल प्लाजा पर पकड़ लिया। बस में कुल 35 यात्री बैठे हुए थे, जिनमें 10 रामनगर, 20 काशीपुर व पांच रुद्रपुर जा रहे थे। सभी के पास टिकट तो थे, लेकिन वे फर्जी पाए गए। परिचालक ने सभी से किराया पूरा लिया हुआ था और फर्जी टिकट थमाए हुए थे। प्रवर्तन टीम की ओर से बस परिचालक गौरव रघुवंशी और चालक अरविंद कुमार के खिलाफ नैनीताल मंडल प्रबंधक व मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई। महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि चालक-परिचालक विशेष श्रेणी के हैं, जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही और उसके आधार पर अगर किसी और की भी भूमिका पाई गई, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एजीएम की भूमिका की होगी जांच: पूरी बस बिना टिकट दौडऩे से रामनगर के प्रभारी डिपो एजीएम की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही। रोडवेज मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बस की बेटिकट दौडऩे की लगातार शिकायत मिल रही थी। सवाल यह उठ रहा कि जब बस कोई आय नहीं कर रही थी तो एजीएम की ओर से जांच क्यों नहीं की गई। इसके साथ ही रोडवेज के नियमानुसार दस और इससे अधिक बेटिकट पर एजीएम के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रविधान है। रोडवेज मुख्यालय ने एजीएम की भूमिका की जांच कराने की बात भी कही है।

टिकट मशीनें हैं नहीं, बढ़ रहा भ्रष्टाचार: रोडवेज में भ्रष्टाचार बढऩे की एक वजह टिकट मशीनों की कमी भी है। मौजूदा वक्त में रोडवेज 700 बसों का संचालन कर रहा है। इनमें करीब 300 बसों पर टिकट मशीन नहीं है। ऐसे में परिचालकों को मार्ग प्रपत्र और कागजी टिकट बुक देकर भेजा जा रहा है। पूर्व में जो टिकट मशीनें खरीदी गई थीं, उनमें आधी मशीनें खराब हो चुकी हैं। इन मशीनों की वारंटी भी दो साल पूर्व समाप्त होने की वजह से कंपनी भी अब इन्हें ठीक नहीं कर रही। मशीन न होने का लाभ उठा परिचालक बेधडक़ बिना टिकट यात्रा करा रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की बेटी मनिष्का दुबे ने किया राज्य का नाम रोशन
Next: अब भारत के खिलाफ बांग्लादेश-म्यांमार की जमीन पर पाक नहीं रच पाएगा साजिश

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.