Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चल रहा आंदोलन सीएम से वार्ता के बाद स्थगित
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चल रहा आंदोलन सीएम से वार्ता के बाद स्थगित

RNS INDIA NEWS 30/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। चौखुटिया के उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई वीडियो वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों द्वारा उठाए गए सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक और ठोस आश्वासन दिए, जिसके आधार पर आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

वीडियो वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी 20 दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित कार्यों की प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभागीय कार्रवाई जारी है तथा 3 दिसंबर को प्रस्तावित साक्षात्कार के आधार पर प्राथमिकता से नियुक्तियां की जाएंगी।

इस बीच क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए टेलीमेडिसिन सेवा शुरू कर दी गई है, जिसके माध्यम से मरीजों को तत्काल परामर्श मिल रहा है। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी चालू कर दी गई हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा क्रमवार सेवाएं देने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने लगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौखुटिया क्षेत्र का समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है और जनता की उचित मांगों को पूरा करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

वीडियो वार्ता में आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि भुवन कठायत, अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
Next: अल्मोड़ा में 2 दिसंबर को विहिप की शौर्य यात्रा, तैयारियां पूरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.