Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्वोत्तर राज्यों के कृषि विशेषज्ञों के लिए विवेकानंद पर्वतीय कृषि संस्थान में प्रशिक्षण संपन्न
  • अल्मोड़ा

पूर्वोत्तर राज्यों के कृषि विशेषज्ञों के लिए विवेकानंद पर्वतीय कृषि संस्थान में प्रशिक्षण संपन्न

RNS INDIA NEWS 29/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में पूर्वोत्तर राज्यों के कृषि विज्ञान केंद्रों के विषय विशेषज्ञों के लिए 24 से 28 नवंबर तक “पूर्वोत्तर क्षेत्र के किसानों की आजीविका बढ़ाने हेतु जलवायु–स्मार्ट और सतत कृषि पद्धतियों का उन्नयन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के 16 विशेषज्ञ शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्घाटन 24 नवंबर को संस्थान के प्रभारी निदेशक एन. के. हेडाऊ और अटारी, गुवाहाटी के निदेशक जी. कविदयाल ने किया। उद्घाटन के बाद प्रतिभागियों ने संग्रहालय का भ्रमण किया तथा संस्थान की तकनीकों, एनईएच कार्यक्रम, मोटे अनाज एवं संभावित फसलों की उत्पादन तकनीक, सब्ज़ी उत्पादन, अच्छी कृषि पद्धतियों और प्रायोगिक फार्म का अवलोकन किया। दूसरे दिन एकीकृत रोग और कीट प्रबंधन, उद्यमिता एवं व्यवसाय संवर्धन, किसान सहभागी बीज उत्पादन और मशरूम उत्पादन तकनीक पर विस्तृत सत्र आयोजित हुए। 26 नवंबर को प्रशिक्षणार्थियों ने दरिमा क्लस्टर और आईसीएआर–सीआईटीएच मुक्तेश्वर का शैक्षणिक भ्रमण किया। 27 नवंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में पशुपालन प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण, इंजीनियरिंग कार्यशाला भ्रमण, मक्का उत्पादन तकनीक तथा पहाड़ी कृषि में सूक्ष्मजीवों की भूमिका पर व्याख्यान दिए गए। अंतिम दिन 28 नवंबर को धान और दलहनों की उत्पादन तकनीक, एकीकृत मृदा एवं जल प्रबंधन तथा कृषि में ड्रोन तकनीक के उपयोग पर सत्र आयोजित किए गए। इसके बाद आयोजित समापन समारोह में निदेशक लक्ष्मीकांत ने प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर फीडबैक लिया और एनईएच क्षेत्र में आईसीएआर–वीपीकेएएस की तकनीकों के प्रसार में केवीके की भूमिका की सराहना की। उन्होंने नवीन तकनीक को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन मनोज कुमार, कामिनी बिष्ट, देवेंद्र शर्मा और एम. एस. भिंडा द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: मुख्य विकास अधिकारी
Next: लिंक क्लिक करते ही हैंग हुआ फोन, खाते से 05 लाख गायब

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.