Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा, लंबित कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा, लंबित कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था और विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण किए जाएं। हर घर नल–जल योजनाओं की प्रगति को तेज करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर विशेष जोर दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। जल जीवन मिशन से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में वन भूमि हस्तांतरण की आवश्यकता है, उनमें वन विभाग के साथ समन्वय कर निर्धारित प्रक्रिया को समय से पूरा किया जाए, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। विभाग की ओर से बताया गया कि प्रथम चरण के सभी कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि द्वितीय चरण के कुछ कार्य निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यों के संशोधित आगणन प्राप्त हुए हैं, उनके परीक्षण के लिए प्रत्येक मामले में एक मजिस्ट्रेट तैनात किया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पेयजल स्रोतों के संरक्षण, जल गुणवत्ता परीक्षण और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियानों को नियमित रूप से संचालित किया जाए, ताकि जनपद में समग्र स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी एस. के. पंत, जल संस्थान और जल निगम के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली ब्लास्ट के तार उत्तराखंड तक पहुंचे, हल्द्वानी से इमाम और इलेक्ट्रीशियन हिरासत में, कई और निशाने पर
Next: नैनीताल में भी दिल्ली ब्लास्ट के तार, एनआईए ने मौलाना के रिश्तेदार को हिरासत में लिया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.