Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: मुख्य विकास अधिकारी
  • अल्मोड़ा

विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: मुख्य विकास अधिकारी

RNS INDIA NEWS 29/11/2025
default featured image

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रीप, विधायक निधि, सांसद निधि, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में शत–प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास से जुड़ी प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे और कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजनाओं में प्राप्त धनराशि का उपयोग पूर्णतः जनहित में होना चाहिए तथा जो राशि विभागों को मिल चुकी है, उसका शत–प्रतिशत व्यय समय पर पूरा किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी कि विकास योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं के कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरे किए जाएं और प्रगति में कमी पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में जिला विकास अधिकारी एस. के. पंत, सभी खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक संगठनों ने सड़क दुर्घटना में तीन पदाधिकारियों के निधन पर व्यक्त किया शोक
Next: पूर्वोत्तर राज्यों के कृषि विशेषज्ञों के लिए विवेकानंद पर्वतीय कृषि संस्थान में प्रशिक्षण संपन्न

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.