Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी के रैथल में भालू के हमले में ग्रामीण घायल
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के रैथल में भालू के हमले में ग्रामीण घायल

RNS INDIA NEWS 27/11/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  भटवाड़ी तहसील क्षेत्र में भालुओं के हमले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। जहां कुछ दिन पहले क्षेत्र के नटीण, क्यार्क में भालू का आतंक देखने को मिला, वहीं गुरुवार को रैथल ग्राम पंचायत के मथाली में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुबह मथाली निवासी 38 वर्षीय हरीश कुमार पुत्र स्व सुन्दर लाल पर घर के पास ही भालू ने हमला कर घायल कर दिया। जिसे पुलिस, वन विभाग व स्थानीय युवाओं की मदद से 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी लाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी के डाक्टर आशीष ने बताया कि पीड़ित के चेहरे पर हमला हुआ है, जिसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि भालुओं के हमलों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। गौरतलब है कि इस बार जिले भर में भालुओं के महिलाओं और पुरुषों समेत 14 हमले हो चुके हैं। इसमें लगभग 12 भेड़ बकरी और गाय बैलों पर भी जानलेवा हमले हो चुके हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान रैथल बुद्धि आर्य, ग्राम प्रधान बन्द्राणी अंतर रमोला, पूर्व ग्राम प्रधान नटीन महेन्द्र पोखरियाल, पूर्व ग्राम प्रधान क्यार्क विपिन राणा आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भालुओं के हमले से दशहत के चलते लोगों का शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे लाइन से प्रभावित बल्दियाखान के ग्रामीणों ने मांगा विस्थापन
Next: राशिफल 28 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.