Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कोट मल्ला में भालू ने व्यक्ति को किया घायल
  • रुद्रप्रयाग

कोट मल्ला में भालू ने व्यक्ति को किया घायल

RNS INDIA NEWS 26/11/2025
default featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद के कोट मल्ला में बुधवार सुबह गांव के एक व्यक्ति को गांव से कुछ दूरी पर जाते वक्त भालू ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वह भालू से बहादुरी से भिड़ते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। घायल द्वारा ग्रामीणों को सूचना देने के बाद लोग मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 6:30 बजे 55 वर्षीय भरत सिंह पुत्र उदय सिंह गांव से कुछ दूर पानी खोलने जा रहा था कि इसी बीच उस पर भालू ने हमला कर दिया। काफी देर तक वह भालू से संघर्ष करता रहा। जबकि वह जान बचाने के लिए पेड़ में चढ़ा तो भालू पीछा करता रहा और उसके पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। हिम्मती भरत ने भालू से काफी संघर्ष करने के बाद उसे भगाने में कामयाबी पाई। जबकि अपने परिवार और ग्रामीणों को फोन कर घटना की सूचना दी जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया। पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली ने बताया कि उक्त व्यक्ति गांव में पानी की व्यवस्था भी देखता है इसलिए वह पानी खोलने जा रहा था कि इस बीच घटना हो गई। जिला चिकित्सालय में डॉ मनीष ने बताया कि भालू द्वारा घालय व्यक्ति का एक पैर बुरी तरह खराब किया गया है जिसे उच्चकोटि के उपचार की जरूरत है इसलिए रैफर किया गया। इधर, उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि घायल को उचित मुआवजा दिया जाएगा। जबकि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए टीम क्षेत्र में भेजी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगों को लेकर दो दिसंबर को देहरादून कूच करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Next: पूर्व मंत्री भट्ट के निधन पर संगठनों ने जताया दुख

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.